Corona effect. In india and rajasthan
*Corona Effect: RBSE ने परीक्षा के बाद अब मूल्यांकन व्यवस्था भी की स्थगित, देरी से आएंगे परिणाम*📚👇🏻
अंकतालिका और माइग्रेशन प्रमाण-पत्र जारी करने पर 31 मार्च तक रोक लगा दी गई है.
*अजमेर.* कोरोना वायरस (Corona virus) से बचाव के लिए उठाये जा रहे विभिन्न निरोधनात्मक कदमों के चलते राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Rajasthan Board of Secondary Education) ने ना केवल सिर्फ परीक्षाएं स्थगित की हैं, बल्कि विद्यार्थी हित के कई अन्य कार्यों को भी आगे खिसका दिया गया है. बोर्ड ने अपनी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं स्थगित करने के साथ ही 21 जिलों में चल रहे केंद्रीयकृत मूल्यांकन व्यवस्था (Centralized assessment system) को भी स्थगित करते हुए अब परीक्षकों के घर पर ही उत्तर पुस्तिकाएं भेजने का फैसला किया है.
*बोर्ड के परिणाम भी आगे खिसकेंगे*
कोरोना वायरस के चलते बदली व्यवस्थाओं के कारण इस बार बोर्ड के परिणाम भी आगे खिसक गए हैं. अमूमन बोर्ड अपना पहला परिणाम 12वीं विज्ञान और वाणिज्य के रूप में मई माह के मध्य तक जारी कर देता है. लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते बोर्ड के परिणाम अब 10 से 15 दिन आगे खिसक गए हैं. बोर्ड ने परीक्षाओं से जुड़े दस्तावेज जिसमें अंकतालिका और माइग्रेशन प्रमाण-पत्र जो जिलों में विद्यार्थी सेवा केंद्रों के जरिये उपलब्ध होते थे उन्हें भी 31 मार्च तक बोर्ड से जारी करने पर रोक लगा दी है.
*बोर्ड कर्मचारियों को तुरंत अपने मूल मुख्यालय बुलाया*
इसके अलावा बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर उत्तरपुस्तिकाओं के संग्रहण के लिए प्रदेश में बनाये गए 48 केंद्रों पर तैनात बोर्ड कर्मचारियों को तुरंत अपने मूल मुख्यालय बुला लिया गया है. बोर्ड अध्यक्ष डॉ. धर्मपाल जरोली के मुताबिक इन संग्रहण केंद्रों पर अब शिक्षा विभाग के स्थानीय कर्मचारियों को तैनात किया गया है. साथ ही राज्य सरकार के 50 फीसदी कार्मिकों के वर्क फ्रॉम होम के आदेश की पालना करते हुए बोर्ड ने भी अपनी सभी शाखाओं में इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है.
*रोटेशन के आधार पर कार्मिकों की तैनाती के निर्देश*
बोर्ड अध्यक्ष ने एक आदेश जारी करते हुए सभी शाखा प्रभारियों को रोटेशन के आधार पर कार्मिकों की तैनाती के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही अनुभाग अधिकारी से लेकर उच्च स्तर के अधिकारियों को आवश्यक रूप से बोर्ड दफ्तर आने के निर्देश दिए गए हैं. हालांकि राजस्थान बोर्ड के अलावा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने भी अपनी परीक्षाएं स्थगित कर दी है और इसके चलते उसके भी नियमित परिणाम जारी करने के शिड्यूल में बदलाव मुमकिन है.
*✍🏻📚राजस्थान शिक्षा ग्रुप📚✍🏻*

Comments
Post a Comment